भारतीय सेना में जाना हर युवा का सपना होता है। देश की सेवा करने का यह अवसर न केवल गर्व की बात है, बल्कि एक सम्मानजनक करियर भी है। अक्सर छात्रों को लगता है कि सेना में भर्ती होने के लिए 12वीं पास होना अनिवार्य है, लेकिन यह सोच पूरी तरह सही नहीं है। 10वीं पास उम्मीदवार भी भारतीय सेना में शामिल हो सकते हैं और अग्निवीर योजना के तहत अपना करियर बना सकते हैं।
अगर आप भी 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं और सेना में जाने का सपना देख रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। यहाँ हम विस्तार से जानेंगे कि 2026-27 सेशन के लिए 10th ke baad Agniveer ki taiyari kaise karen, कौन-सी भर्तियाँ उपलब्ध हैं, योग्यता क्या है, चयन प्रक्रिया कैसे होती है, ज़रूरी दस्तावेज़ क्या-क्या हैं, और सफलता के लिए क्या रणनीति अपनानी चाहिए।
अग्निवीर योजना क्या है?
अग्निवीर योजना (Agnipath Scheme) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक भर्ती योजना है, जिसके तहत युवाओं को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में 4 साल के लिए सेवा का अवसर दिया जाता है। इस योजना के तहत शामिल होने वाले जवानों को ‘अग्निवीर’ कहा जाता है। यह योजना 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो देश की सेवा करते हुए एक सशक्त करियर बनाना चाहते हैं। जो देश की सेवा करते हुए एक सशक्त करियर बनाना चाहते हैं, ठीक उसी तरह जैसे NDA के जरिए भी 10वीं के बाद डिफेंस करियर शुरू किया जा सकता है।
10वीं पास उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध पद
10वीं पास उम्मीदवारों के लिए भारतीय सेना में कई पद उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं मुख्य पदों के बारे में:
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (Agniveer GD)
यह 10वीं पास युवाओं के लिए सबसे लोकप्रिय और प्रमुख भर्ती है। इस पद पर तैनात जवान देश की सुरक्षा और सामान्य सैन्य कर्तव्यों का पालन करते हैं। यह वो पद है जिसके लिए हर साल सबसे ज्यादा उम्मीदवार आवेदन करते हैं, इसलिए इसमें competition भी सबसे ज्यादा रहता है।
सोल्जर ट्रेड्समैन (Soldier Tradesman)
इसमें रसोइया, दर्जी, बढ़ई, पेंटर, सफाई कर्मचारी, हाउसकीपर आदि सहायक और तकनीकी पद शामिल होते हैं। अगर आपको कोई हुनर (skill) पहले से आता है, जैसे टेलरिंग या कारपेंट्री तो इस पद में आपको फायदा मिल सकता है, क्योंकि कई ट्रेड्स में practical test भी लिया जाता है।
सोल्जर क्लर्क / स्टोर कीपर तकनीकी (Soldier Clerk/Store Keeper Technical)
इस पद पर अकाउंट मैनेजमेंट, रिकॉर्ड रखरखाव और कार्यालयी कार्यों की जिम्मेदारी होती है। ध्यान रहे, इस पद के लिए सामान्यतः 12वीं पास (कम से कम 60% अंकों के साथ) होना जरूरी है। अगर आप अभी 10वीं में हैं और भविष्य में इस पद के लिए तैयारी करना चाहते हैं, तो 11वीं-12वीं में गणित और अंग्रेज़ी पर मजबूत पकड़ बनाना शुरू कर दें, क्योंकि लिखित परीक्षा में इन्हीं विषयों पर सबसे ज्यादा जोर रहता है।
आर्मी ड्राइवर (Army Driver)
यदि आपके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस और वाहनों की मैकेनिकल जानकारी है, तो आप इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
मिलिट्री पुलिस (Military Police)
इस पद पर अनुशासन बनाए रखना, सुरक्षा प्रबंधन और सैन्य कानूनों का पालन करवाना शामिल है। महिला उम्मीदवारों के लिए भी Military Police में सीमित संख्या में भर्ती निकलती है, अगर आप बेटी हैं और सेना जॉइन करना चाहती हैं, तो इस पद पर जरूर नज़र रखें।
Agniveer ki Taiyari Shuru Karne Se Pehle Ye 5 Cheeze Check Kare
तैयारी शुरू करने से पहले कुछ चीज़ें पहले से क्लियर कर लेना जरूरी है, वरना बाद में मेहनत बेकार जा सकती है। भर्ती रैली में जाने से ठीक पहले नहीं, बल्कि आज ही इन 5 चीज़ों को चेक करें:
- उम्र और साल — आपकी उम्र 17.5 से 21 वर्ष के बीच है या नहीं, यह अभी से कैलकुलेट कर लें ताकि सही साल में आवेदन कर सकें।
- ऊँचाई और छाती — निर्धारित शारीरिक मापदंड (ऊँचाई 169-170 सेमी, छाती 77 सेमी) से आप कितने पीछे हैं, यह अभी नाप कर देख लें।
- दौड़ने की मौजूदा क्षमता — आज 1.6 किमी दौड़ने में आपको कितना समय लगता है, यह जरूर टेस्ट करें ताकि improvement track कर सकें।
- दांत और आँखों की सेहत — किसी भी छोटी-मोटी दंत या आँख से जुड़ी समस्या को अभी से ठीक करवाना शुरू कर दें।
- ज़रूरी दस्तावेज़ — Character Certificate, Domicile Certificate जैसे दस्तावेज़ बनने में समय लगता है, इसलिए इनकी प्रक्रिया अभी शुरू कर दें।
योग्यता मानदंड (Eligibility Criteria)
10th ke baad Agniveer ki taiyari kaise karen, यह जानने से पहले योग्यता मानदंड समझना जरूरी है। अग्निवीर भर्ती के लिए निम्नलिखित योग्यताएँ होनी चाहिए:
शैक्षणिक योग्यता
| पद | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|
| अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) | 10वीं पास, कुल 45% अंक और प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33% अंक |
| सोल्जर ट्रेड्समैन | 8वीं या 10वीं पास (ट्रेड के अनुसार) |
| सोल्जर क्लर्क/एसकेटी | आमतौर पर 12वीं पास, न्यूनतम 60% अंकों के साथ |
आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 17.5 वर्ष
- अधिकतम आयु: 21 वर्ष (कुछ बैच/पदों में सरकार समय-समय पर छूट भी देती है)
आयु सीमा में बदलाव हर भर्ती नोटिफिकेशन के साथ अलग हो सकता है, इसलिए exact आयु सीमा के लिए हमेशा joinindianarmy.nic.in पर जारी ताज़ा notification जरूर चेक करें।
शारीरिक मानक
शारीरिक फिटनेस इस भर्ती का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है:
- ऊँचाई: क्षेत्र के अनुसार भिन्न (आमतौर पर 169-170 सेमी)
- छाती: न्यूनतम 77 सेमी (5 सेमी फैलाव के साथ)
- वज़न: ऊँचाई और आयु के अनुसार मेडिकल मानकों पर आधारित
ज़रूरी दस्तावेज़ (Documents Required)
आवेदन और भर्ती रैली के समय ये दस्तावेज़ आपके पास होने चाहिए, वरना आखिरी समय में दिक्कत हो सकती है:
- 10वीं और (अगर लागू हो) 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
- जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं मार्कशीट (जन्मतिथि प्रमाण के लिए)
- Domicile Certificate (निवास प्रमाण पत्र) — अगर अभी तक नहीं बनवाया है, तो इसकी प्रक्रिया पहले से समझ लें
- चरित्र प्रमाण पत्र (Character Certificate) — स्कूल या Gram Panchayat/SDM से
- अविवाहित प्रमाण पत्र (Unmarried Certificate)
- हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
- आधार कार्ड
टिप: ये सभी दस्तावेज़ 10वीं पूरी होते ही तैयार करवाना शुरू कर दें, क्योंकि Character Certificate और Domicile Certificate बनवाने में कई बार हफ्तों लग जाते हैं।
चयन प्रक्रिया – कैसे होता है चयन?
अग्निवीर भर्ती की चयन प्रक्रिया कई चरणों में पूरी होती है। ध्यान दें कि हाल के वर्षों में सेना ने प्रक्रिया का क्रम बदला है — अब सामान्यतः पहले ऑनलाइन लिखित परीक्षा (CEE) होती है, और उसे पास करने वाले उम्मीदवारों को ही भर्ती रैली (PFT+मेडिकल) के लिए बुलाया जाता है। अपने बैच का exact process क्रम आधिकारिक notification में जरूर verify करें।
चरण 1: ऑनलाइन पंजीकरण
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करना होता है।
चरण 2: लिखित परीक्षा (CEE – Common Entrance Examination)
पंजीकरण के बाद उम्मीदवारों को ऑनलाइन Common Entrance Exam देना होता है।
चरण 3: शारीरिक फिटनेस परीक्षण (PFT)
लिखित परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती रैली में बुलाया जाता है, जहाँ ये टेस्ट होते हैं:
- 1.6 किमी दौड़: निर्धारित समय में पूरी करनी होती है
- पुल-अप्स (Pull-ups)
- 9 फीट की खाई कूदना (9 Feet Ditch Jump)
- ज़िग-ज़ैग बैलेंस टेस्ट (Zig-Zag Balance)
चरण 4: शारीरिक माप परीक्षण
ऊँचाई, छाती और वज़न की माप ली जाती है।
चरण 5: चिकित्सा परीक्षण
इसमें आँखों की रोशनी, सुनने की क्षमता, फ्लैट फुट, घुटनों की स्थिति, दांतों की सेहत आदि की जाँच होती है।
चरण 6: अंतिम मेरिट सूची और प्रशिक्षण
सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को मेरिट सूची के आधार पर चुना जाता है और सेना के प्रशिक्षण केंद्रों में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाता है।
लिखित परीक्षा का पैटर्न – क्या पढ़ें?
अग्निवीर जीडी की लिखित परीक्षा कुल 50 प्रश्नों की होती है, जो 1 घंटे में हल करनी होती है। प्रत्येक सही उत्तर पर 2 अंक मिलते हैं और गलत उत्तर पर 0.5 अंक की नेगेटिव मार्किंग होती है। क्वालीफाई करने के लिए न्यूनतम 35 अंक लाने होते हैं।
परीक्षा में निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं:
| विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य विज्ञान (General Science) | 15 | 30 |
| गणित (Mathematics) | 15 | 30 |
| तार्किक क्षमता (Logical Reasoning) | 5 | 10 |
| सामान्य ज्ञान (General Knowledge) | 15 | 30 |
ध्यान दें: परीक्षा का स्तर आमतौर पर 8वीं से 12वीं कक्षा के पाठ्यक्रम पर आधारित होता है। आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार, प्रश्न CBSE 10वीं कक्षा के पाठ्यक्रम के भीतर ही रहेंगे।
10th ke baad Agniveer ki taiyari kaise karen – पूरी तैयारी रणनीति
अब आते हैं सबसे महत्वपूर्ण सवाल पर 10th ke baad Agniveer ki taiyari kaise karen। यहाँ कुछ प्रभावी टिप्स दिए गए हैं:
1. शारीरिक फिटनेस को प्राथमिकता दें
अग्निवीर भर्ती में शारीरिक फिटनेस सबसे पहली बाधा है। यदि आप PFT पास नहीं करते, तो मेरिट लिस्ट तक पहुँचना भी संभव नहीं है। मान लीजिए एक छात्र सुनील है, जो पढ़ाई में तो अच्छा है लेकिन शुरुआत में 1.6 किमी दौड़ 7 मिनट में पूरी करता है, अगर वह रोज़ाना अभ्यास करे और धीरे-धीरे समय घटाता जाए, तो 3-4 महीने में वह आराम से 5:45 मिनट के टारगेट तक पहुँच सकता है। यही रणनीति हर उम्मीदवार को अपनानी चाहिए रातों-रात नहीं, बल्कि धीरे-धीरे consistency से।
क्या करें:
- रोज़ाना दौड़ें: 1.6 किमी को 5 मिनट 45 सेकंड में पूरा करने का लक्ष्य रखें
- पुल-अप्स का अभ्यास करें: रोज़ाना 10-15 पुल-अप्स करने की कोशिश करें
- स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करें: बैठक-बैठकी, पुश-अप्स और अन्य एक्सरसाइज़ करें
Running Kaise Improve Kare?
अगर आपकी दौड़ शुरुआत में स्लो है तो घबराएं नहीं। पहले हफ्ते सिर्फ अपनी speed मेंटेन किए बिना पूरी दूरी दौड़ना सीखें, फिर धीरे-धीरे interval training अपनाएं जैसे 400 मीटर तेज़ दौड़ना, फिर 200 मीटर वॉक करना, इसे 4-5 राउंड दोहराना। इससे stamina और speed दोनों बढ़ती है। हफ्ते में एक दिन आराम जरूर करें ताकि पैरों को रिकवरी मिले, वरना चोट लगने का खतरा रहता है।
2. पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझें
लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेबस को अच्छी तरह समझना जरूरी है।
क्या पढ़ें:
- गणित: 10वीं कक्षा के बेसिक गणित (बीजगणित, ज्यामिति, त्रिकोणमिति, औसत, प्रतिशत, लाभ-हानि आदि)
- सामान्य विज्ञान: 10वीं स्तर के भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान
- सामान्य ज्ञान: करंट अफेयर्स, भारत का इतिहास, भूगोल, राजनीति, खेल-कूद
- तार्किक क्षमता: पहेलियाँ, सीरीज़, क्लासिफिकेशन, कोडिंग-डिकोडिंग
3. सैंपल पेपर और मॉक टेस्ट हल करें
सैंपल पेपर आपको परीक्षा के पैटर्न से परिचित कराते हैं और आपकी तैयारी के स्तर को जाँचने में मदद करते हैं। सैंपल पेपर हल करने के फायदे हैं:
- परीक्षा पैटर्न और प्रश्नों के प्रकार समझ में आते हैं
- टाइम मैनेजमेंट बेहतर होता है
- कमजोर विषयों की पहचान होती है
- आत्मविश्वास बढ़ता है
- रियल एग्जाम जैसा अनुभव मिलता है
4. आधिकारिक सैंपल पेपर कैसे डाउनलोड करें?
सैंपल पेपर डाउनलोड करने के लिए:
- आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएँ
- “Agniveer Recruitment” या “Candidate Corner” सेक्शन में क्लिक करें
- “Sample Question Paper” या “Practice Set” लिंक पर क्लिक करें
- अपने पद (जीडी, ट्रेड्समैन आदि) के अनुसार सैंपल पेपर चुनें और PDF डाउनलोड करें
5. नियमित अध्ययन की आदत डालें
- रोज़ाना 4-6 घंटे पढ़ाई करें
- हर विषय को समय दें – किसी एक विषय पर अधिक ध्यान न दें
- पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र हल करें
- करंट अफेयर्स के लिए रोज़ाना अखबार पढ़ें
6. मेडिकल स्टैंडर्ड्स को पहले से समझें और तैयारी करें
चिकित्सा परीक्षण में फ्लैट फुट, नॉक-नी, खराब दाँत या सुनने की क्षमता में कमी जैसी समस्याएँ रिजेक्शन का कारण बन सकती हैं। टैटू भी अनुमति वाले क्षेत्रों (कोहनी के नीचे, हाथ के अंदरूनी हिस्से) को छोड़कर कहीं और नहीं होने चाहिए। सलाह यह है कि रैली में जाने से पहले ही अपने नज़दीकी डॉक्टर से एक बेसिक चेकअप करवा लें अगर दांतों में कैविटी या कोई छोटी समस्या है तो उसे समय रहते ठीक करवाएँ, ताकि आखिरी समय में मेडिकल की वजह से बाहर न होना पड़े।
Agniveer ki Taiyari Me Diet Kaisi Ho?
सिर्फ एक्सरसाइज़ से फिटनेस नहीं बनती, सही खान-पान भी उतना ही जरूरी है। गाँव-कस्बों के कई छात्र भारी-भरकम प्रोटीन सप्लीमेंट के पीछे भागते हैं, जबकि घर के सामान्य भोजन से भी बेहतरीन तैयारी हो सकती है:
- सुबह: भीगे हुए चने या मूंगफली के साथ अंडे या दूध, इससे दिनभर के लिए एनर्जी और प्रोटीन दोनों मिलते हैं
- दोपहर और रात: दाल, हरी सब्जी, रोटी और सलाद को प्राथमिकता दें, तली-भुनी चीज़ों से बचें
- हाइड्रेशन: दौड़ने के अभ्यास के दिनों में पानी की मात्रा बढ़ाएं, ताकि थकान और क्रैम्प्स की समस्या न हो
- क्या avoid करें: जंक फूड, ज्यादा मीठा और कोल्ड ड्रिंक्स ये स्टैमिना घटाते हैं और वज़न बढ़ाते हैं
- नींद: रोज़ 7-8 घंटे की नींद लें, क्योंकि मसल रिकवरी और दिमागी फोकस दोनों नींद पर निर्भर करते हैं
3 Mahine ka Agniveer Preparation Plan
अगर आपके पास सीमित समय है, तो एक structured plan से तैयारी ज्यादा असरदार होती है। नीचे एक sample 3-महीने का plan दिया गया है, इसे अपनी ज़रूरत के हिसाब से adjust कर सकते हैं:
| महीना | फोकस एरिया |
|---|---|
| महीना 1 | बेसिक फिटनेस बनाना (हल्की दौड़, पुश-अप्स), सिलेबस को समझना, हर विषय की NCERT बेसिक्स दोहराना |
| महीना 2 | दौड़ की स्पीड बढ़ाना, पुल-अप्स की संख्या बढ़ाना, मॉक टेस्ट शुरू करना, current affairs पढ़ना शुरू करना |
| महीना 3 | फुल-लेंथ मॉक टेस्ट देना, कमजोर विषयों पर फोकस, PFT टारगेट टाइम में दौड़ पूरी करने का अभ्यास, दस्तावेज़ पूरी तरह तैयार रखना |
इस plan को rigid rule की तरह मत लें अगर आपकी fitness पहले से अच्छी है तो ज्यादा समय पढ़ाई को दें, और अगर fitness कमजोर है तो शुरुआती महीनों में उसी पर ज्यादा फोकस करें।
10th ke Baad Agniveer vs ITI vs 11th – Kya Choose Kare
10वीं के बाद कई छात्र इस दुविधा में रहते हैं कि Agniveer की तैयारी करें, ITI join करें, या 11वीं में एडमिशन लें। तीनों रास्तों को समझना जरूरी है:
- Agniveer: अगर आपका लक्ष्य साफ है और आप शारीरिक रूप से fit हैं, तो 10वीं के तुरंत बाद ही तैयारी शुरू कर सकते हैं। इसका फायदा यह है कि उम्र सीमा (17.5-21) के भीतर आपको कई मौके मिलते हैं।
- ITI: अगर आपकी रुचि किसी technical trade (इलेक्ट्रीशियन, फिटर, मैकेनिक) में है और आप एक साथ skill भी सीखना चाहते हैं, तो ITI बेहतर विकल्प है, इससे Soldier Tradesman पद के लिए भी फायदा मिल सकता है।
- 11वीं (आगे पढ़ाई): अगर आप भविष्य में Soldier Clerk/SKT जैसे पद चाहते हैं, या सेना के अलावा दूसरे करियर विकल्प भी खुले रखना चाहते हैं, तो 11वीं-12वीं करते हुए साथ-साथ Agniveer की physical तैयारी जारी रखना सबसे समझदारी भरा रास्ता है।
सीधी सलाह: अगर सिर्फ Agniveer GD ही लक्ष्य है, तो 10वीं के तुरंत बाद तैयारी शुरू करना बेहतर है, लेकिन साथ में 11वीं में एडमिशन लेकर पढ़ाई भी जारी रखें ताकि अगर किसी वजह से चयन न हो, तो शिक्षा का रास्ता खुला रहे।
अग्निवीर की सैलरी और भत्ते
अग्निवीर बनने के बाद सैलरी हर साल थोड़ी बढ़ती है और सेवा के दौरान ‘सेवा निधि’ के नाम से एक कोष भी तैयार होता है। सटीक और नवीनतम सैलरी स्ट्रक्चर (in-hand amount, Seva Nidhi contribution, exit benefits) हर साल अपडेट हो सकता है, इसलिए 2026-27 के लिए exact आंकड़े joinindianarmy.nic.in के आधिकारिक salary chart से ही चेक करें। इसके अलावा सेवा के दौरान आवास, राशन, वर्दी और चिकित्सा भत्ते भी मिलते हैं।
अग्निवीर बनने के फायदे
अग्निवीर बनने के कई फायदे हैं, जो सिर्फ सैलरी तक सीमित नहीं हैं:
- देश सेवा का गौरव: देश की रक्षा में योगदान देने का अवसर, जो हर भारतीय के लिए गर्व की बात है
- आकर्षक वेतन और भत्ते: प्रतिस्पर्धी वेतन के साथ आवास, चिकित्सा, यात्रा और शिक्षा भत्ते
- करियर में स्थिरता: एक सुरक्षित और सम्मानजनक करियर, जो परिवार और समाज दोनों में सम्मान दिलाता है
- कौशल विकास: अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीमवर्क और लीडरशिप जैसे गुण सीखने का अवसर, जो 4 साल बाद किसी भी करियर में काम आते हैं
- सेवा के बाद लाभ: 4 साल की सेवा के बाद राज्य पुलिस, CAPF और अन्य सरकारी विभागों में आरक्षण का लाभ मिलता है, जिससे आगे की नौकरी की राह भी आसान हो जाती है
Agniveer ki Taiyari Me Students Ki 10 Common Mistakes
कई उम्मीदवार छोटी-छोटी गलतियों की वजह से चयन से बाहर हो जाते हैं। इन गलतियों से बचें:
- शारीरिक फिटनेस को नज़रअंदाज़ करना – यह सबसे बड़ी गलती है
- सिलेबस पूरा न पढ़ना – सभी विषयों को बराबर महत्व दें
- नेगेटिव मार्किंग पर ध्यान न देना – अनुमान न लगाएँ, सुनिश्चित उत्तर ही दें
- मेडिकल स्टैंडर्ड्स को अनदेखा करना – पहले ही मेडिकल जाँच करवा लें
- आधिकारिक सूचनाओं पर नज़र न रखना – भर्ती तिथियाँ और नोटिफिकेशन नियमित चेक करें
- दस्तावेज़ आखिरी समय के लिए छोड़ना – Character Certificate जैसे दस्तावेज़ बनवाने में समय लगता है
- अचानक तेज़ ट्रेनिंग शुरू करना – बिना तैयारी अचानक भारी एक्सरसाइज़ करने से चोट लगने का खतरा रहता है
- डाइट पर ध्यान न देना – सिर्फ एक्सरसाइज़ काफी नहीं, सही खान-पान भी जरूरी है
- मॉक टेस्ट न देना – बिना practice के असली एग्जाम में समय मैनेजमेंट बिगड़ जाता है
- अकेले तैयारी करना और guidance न लेना – सीनियर अग्निवीर या coach से सलाह लेने से गलतियाँ जल्दी पकड़ में आती हैं
अगर Agniveer के अलावा भी आप और options explore करना चाहते हैं, तो diploma भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)
Q1. क्या 10वीं पास छात्र सीधे अग्निवीर बन सकते हैं, या पहले 12वीं करना जरूरी है?
जी हाँ, 10वीं पास छात्र Agniveer GD और कुछ Tradesman पदों के लिए सीधे आवेदन कर सकते हैं। 12वीं पास करना अनिवार्य नहीं है, सिर्फ Clerk/SKT जैसे कुछ specific पदों के लिए 12वीं जरूरी होती है।
Q2. अगर शुरुआत में दौड़ में समय ज्यादा लगता है, तो क्या मौका मिल जाता है?
भर्ती रैली में जो समय-सीमा तय है, उसी में दौड़ पूरी करनी होती है, वरना उम्मीदवार बाहर हो जाता है। इसलिए रैली से महीनों पहले ही रोज़ाना अभ्यास शुरू कर देना चाहिए।
Q3. क्या दांतों में हल्की समस्या होने पर भी मेडिकल टेस्ट पास हो सकता है?
छोटी-मोटी समस्याएँ इलाज के बाद ठीक हो सकती हैं, लेकिन गंभीर दंत समस्याओं पर रिजेक्शन हो सकता है। बेहतर है कि रैली से पहले ही डेंटल चेकअप करवा लें।
Q4. क्या लड़कियाँ भी 10वीं के बाद अग्निवीर बन सकती हैं?
हाँ, Military Police जैसे कुछ पदों में महिला उम्मीदवारों के लिए भी सीमित सीटें निकलती हैं। ताज़ा notification में महिला भर्ती की जानकारी जरूर चेक करें।
Q5. लिखित परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होने पर तुक्का लगाना चाहिए या नहीं?
बिल्कुल नहीं। हर गलत उत्तर पर 0.5 अंक कटते हैं, इसलिए सिर्फ उन्हीं सवालों के जवाब दें जिनके बारे में आप निश्चित हैं।
अंतिम बात: तैयारी में देर न करें, आज से शुरुआत करें
10th ke baad Agniveer ki taiyari kaise karen, इस सवाल का जवाब अब आपके पास है। 10वीं पास होने के बाद भी भारतीय सेना में करियर बनाना पूरी तरह संभव है। अग्निवीर योजना ने युवाओं के लिए यह सपना साकार करने का रास्ता आसान कर दिया है।
सफलता के लिए शारीरिक फिटनेस, पढ़ाई, ज़रूरी दस्तावेज़ों की तैयारी और सही रणनीति इन सबका संतुलन जरूरी है। नियमित अभ्यास, सैंपल पेपर हल करना, और आत्मविश्वास के साथ तैयारी करना आपको मंज़िल तक पहुँचाएगा।
तो देर किस बात की? आज ही अपनी तैयारी शुरू करें, सही दिशा में मेहनत करें, और भारतीय सेना में अपना स्थान बनाएँ। जय हिंद!





